CNIN News Network

उमर सरकार छग के मृतक मजदूरों के परिवारों को देगी 10 लाख

01 Aug 2026   26 Views

उमर सरकार छग के मृतक मजदूरों के परिवारों को देगी 10 लाख

Share this post with:

श्रीनगर-रायपुर। कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों के परिवारों को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 10-10 लाख की अनुग्रह राशि देने का एलान किया है। जिला प्रशासन की ओर से पहले ही 6-6 लाख की तत्काल सहायता घोषित की गई थी।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम में मजदूरों की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा की है और निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि सरकार इस मुश्किल समय में पीडि़त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। सीएमओ के अनुसार मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाने वाली यह 10 लाख रुपये की सहायता राशि जिला प्रशासन की ओर से घोषित 6 लाख रुपये की तत्काल राहत राशि के अतिरिक्त होगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web