Share this post with:
भोपाल--देश में मानसून अब वापसी की ओर बढ़ रहा है, लेकिन कई राज्यों में बारिश से जुड़े हादसे जारी हैं। मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में शनिवार को तेज बारिश के बाद उफनते नाले में एक कार बह गई। हादसे में ओडिशा के एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो गई। सभी लोग उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर जा रहे थे।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसों में 3 अन्य लोग घायल हुए हैं। राज्य में आज भी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव और बीजापुर जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
Share this post with:
19 Sep 2026 143 Views
19 Sep 2026 33 Views
19 Sep 2026 13 Views
18 Sep 2026 15 Views
18 Sep 2026 19 Views
18 Sep 2026 15 Views
17 Sep 2026 16 Views