Share this post with:
00 मरीजों से बातचीत कर जाना हालचाल, चिकित्सकों को बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा पहुंचकर वहां आयोजित सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जरूरतमंदों तक सहजता से पहुंचाने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अस्पताल परिसर में संचालित अटल आरोग्य लैब, पोषण पुनर्वास केंद्र एवं आयोजित रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया। उन्होंने इन केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का पुनीत कार्य है। रक्त की आवश्यकता किसी भी समय किसी भी मरीज को पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक एवं प्रेरित होना चाहिए। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने सभी रक्तदाताओं को इस मानवीय एवं जीवनरक्षक कार्य में सहभागी बनने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Share this post with:
25 Nov 2026 29 Views
25 Nov 2026 29 Views
25 Nov 2026 24 Views
24 Nov 2026 119 Views
23 Nov 2026 149 Views
21 Nov 2026 374 Views
21 Nov 2026 436 Views