Share this post with:
** संजय दुबे
"हम दोनों मिलकर कागज के दिल पर चिट्ठी लिखेंगे जवाब आएगा"- ये गाना आज मुंबई में दो चचेरे भाइयों उद्धव और राज ठाकरे की राजनैतिक महत्वाकांक्षा के एकीकरण को देख कर गाने का मन कर रहा है।
उद्धव ठाकरे के पिता और राज ठाकरे के चाचा बाला साहेब ठाकरे ने मराठी मानुष की परिकल्पना को साकार करने के लिए शिव सेना का निर्माण किया था। शिवाजी के साम्राज्य को ध्यान में रखकर बाला साहेब ठाकरे ने विशुद्ध हिंदुत्व का फ्लेवर भी लाया था। शिव सेना की सफलता उस समय बढ़ते गई और भाजपा के साथ सरकार भी बनाकर अपने होने का एहसास दिलाया था।लोकसभा में शिवसेना पार्टी के अध्यक्ष भी मनोहर जोशी बने।
कालांतर में शिवसेना के भविष्य के निर्धारण का समय आया तो शिवसेना में महाभारत का सृजन हुआ।विरासत सम्हालने में सक्षम राज ठाकरे को अनदेखा कर उद्धव ठाकरे की ताजपोशी हो गई। राज करने में सक्षम राज ठाकरे बाहर हो गए।
उद्धव ठाकरे की शिव सेना ने सत्ता के सुख के लिए भाजपा का साथ छोड़ा । कांग्रेस सहित एनसीपी के साथ महाविकास आघाड़ी का निर्माण किया। मुख्य मंत्री भी बन गए। हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर शिव सेना में दो फाड़ हुआ। उद्धव ठाकरे सत्ता से बाहर हो गए।दूसरी तरफ राज ठाकरे नीचे से नीचे जाते गए।सीधे शब्दों में कहा जाए तो राजनीति के शिफर के करीब आ पहुंचे है।
महाराष्ट्र के पिछले लोकसभा और विधान सभा चुनाव में शिवसेना( उद्धव ठाकरे) महाराष्ट्र में क्रमशः 9और सीट मिली थी।
जनवरी 26 में मुंबई ग्रेटर नगरनिगम के चुनाव होने है। मुंबई के चार लोकसभा सीट में से तीन कांग्रेस और एक कांग्रेस ने जीता है।मुंबई शहर के 10 विधान सभा सीट में भाजपा और शिव सेना (उद्धव ठाकरे) चार चार सीट पर बराबरी के साथ है। कांग्रेस दो विधान सभा सीट पर विजयी हुई है।
आगामी नगरीय निकाय चुनाव में दो भाइयों का गठबंधन हुआ है। उद्धव ठाकरे तो ये जान रहे है कि कांग्रेस और एनसीपी से हाथ मिलाने पर बाला साहेब ठाकरे के शिव सेना से परे उनकी शिव सेना पर सत्ता के लिए समझौते का मुहर लगा है भाइयों के गठबंधन का अर्थ चौथे धुरी का संकेत है। भाजपा, शिव सेना (शिंदे) और एनसीपी(अजीत पवार) की महायुति मिल कर ही लड़ेगी। यदि दो भाइयों की शिव सेना कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार) के बिना लड़ती है तो। परिणाम में मराठी मानुष का कितना साथ मिलेगा ये 16जनवरी2026को पता चलेगा
Share this post with:
08 Jun 2026 407 Views
15 Aug 2026 27 Views
14 Aug 2026 20 Views