CNIN News Network

उत्तराखंड के चमोली में टनल में पानी भरा,18 मजदूर फंसे:काशी में घाट डूबे

13 Aug 2026   19 Views

उत्तराखंड के चमोली में टनल में पानी भरा,18 मजदूर फंसे:काशी में घाट डूबे

Share this post with:

 

नई दिल्ली--उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच चमोली में एक टनल में अचानक पानी भर गया। टनल में काम कर रहे 18 मजदूर अंदर फंस गए। सात मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

उधर, उत्तर प्रदेश के बनारस में घाटों की सीढिय़ों तक पानी पहुंच गया है। हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थल डूब गया है। घाट की ऊपरी सीढिय़ों पर चिताएं जलाई जा रही हैं। लोगों को 2 से 3 घंटे तक शव का अंतिम संस्कार करने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्नाव मे सड़क पर नाव चलानी पड़ी।

बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने से बुधवार को 20 राज्यों में अच्छी बारिश हुई। अगले 4 दिनों तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत 15 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है।

देहरादून-मसूरी मार्ग पर लैंडस्लाइड के चलते मलबा सड़क पर आ गिरा। राज्य के 9 जिलों में 67 सड़कें बंद हैं। हिमाचल प्रदेश में बारिश से 204 सड़कें बंद हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web