Share this post with:
रायपुर। श्री मनहरण लाल पाण्डेय स्मृति संस्थान द्वारा मंगलवार 27 अक्टूबर को उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान का आयोजन किया जा रहा, इसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे।
उक्त जानकारी देते हुए श्री राकेश तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट किसानों का सम्मान समारोह किसान नेता एवं सिंचाई पुरुष स्व. मनहरण लाल पाण्डेय की 88वी जयंती के अवसर पर आज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश के उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, अति विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री श्री नवीन मार्कण्डे, प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री आलोक सिंह ठाकुर एवं रिटा. आईएएस श्री अनुराग पाण्डेय इस कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस के नए हाल में दोपदर 3 बजे से आयोजित होगा।
Share this post with:
26 Oct 2026 30 Views
24 Oct 2026 70 Views
23 Oct 2026 57 Views
23 Oct 2026 74 Views