CNIN News Network

उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए छात्रावास अधीक्षक दंपत्ति सम्मानित

20 Aug 2026   3 Views

उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए छात्रावास अधीक्षक दंपत्ति सम्मानित

Share this post with:

रायपुर। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 में छात्रावास अधीक्षक दंपत्ति श्री नीलेश खांडे एवं श्रीमती चित्ररेखा तारक को आदिवासी विकास विभाग में उत्कृष्ट कार्य एवं नवाचार के लिए उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारी सम्मान से नवाजा गया। जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने दोनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार मौजूद रहे।
छात्रावास अधीक्षक नीलेश खांडे को यह जिला स्तरीय सम्मान चौथी बार मिला है, जबकि वे राज्य स्तर पर भी दो बार उत्कृष्ट अधीक्षक के रूप में सम्मानित हो चुके हैं। सत्र 2016 में सरायपाली विकासखंड के ग्राम बलौदा छात्रावास में पदस्थापना के दौरान नीलेश खांडे ने बिना शासकीय मदद के, जन सहयोग से स्मार्ट क्लास और लाइब्रेरी की स्थापना की। जिससे अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र प्रथम श्रेणी में पास होकर प्रयास जैसी संस्थाओं में चयनित होने लगे। इसी प्रकार चित्ररेखा तारक ने प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, बिछिया (बसना) में शैक्षणिक व व्यवस्थागत सुधार कर छात्रावास की कायाकल्प बदल दी।
दंपत्ति की कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें नवनिर्मित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जहां दोनों ने बखूबी जिम्मेदारी निभाते हुए संस्था के उद्देश्यों को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में जिला मुख्यालय में पदस्थ रहते हुए दोनों प्रशासनिक व सामाजिक जिम्मेदारियों को बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। श्री नीलेश खांडे ने पीएम जनमन, धरती आबा और आदि कर्मयोगी अभियान को वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के नोडल के रूप में समय पर भुगतान सुनिश्चित करने में अहम भूमिका है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web