Share this post with:
* आंसू गैस में महिला पुलिस अफसर घायल; कुछ लोगों पर एफआईआर
उज्जैन-उज्जैन में शाही मस्जिद तोड़े जाने का विवाद लगातार बढ़ रहा है। यहां एक बार फिर पुलिस पर पथराव हुआ है। जवाब में लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ी गई है। यहां सुबह भी पथराव हुआ था, इसके बाद आंसू गैस छोड़ी गई थी। इसमें एक महिला थाना प्रभारी घायल हो गई।
पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों पर एफआईआर की है। इनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इन पर माहौल बिगाडऩे का आरोप है। हालांकि अभी इनकी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली है। बाहर से आए 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं।
इस बीच खबर मिली थी कि मुस्लिम समाज ने खुद ही मस्जिद तोडऩी शुरू कर दी। मस्जिद का करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा तोड़ा जाना है। हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सोमवार को ही इस पर सुनवाई है।
पथराव वाले इलाके के आसपास के सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वहीं, छत्री चौक, सती गेट, सराफा, लखेरवाड़ी, ढाबा रोड और गोपाल मंदिर के आसपास का बाजार पूरी तरह बंद है।
शहर काजी ने कहा- मस्जिद का मसला हल हो चुका है, अफवाहों पर ध्यान न दें
उज्जैन में शादी मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर उज्जैन शहर काजी खली कुर्रे रहमान ने कहा कि मस्जिद का मसला रात में ही हल हो चुका है। समाज के लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। बिना वजह बाजार में न खड़े हो और वहां न जाएं। ऐसी कोई बात नहीं है जिसके पीछे हम वहां जाएं। जिस बात के लिए वादा हुआ है वो काम पूरा होना है। वो लोग अपने काम को कर रहे हैं। अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। अफवाहों की वजह से घर से बाहर न निकलें।
Share this post with:
28 Sep 2026 17 Views
28 Sep 2026 19 Views
28 Sep 2026 20 Views
26 Sep 2026 25 Views
26 Sep 2026 29 Views