Share this post with:
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से कार्तिक-अगहन मास में सोमवार को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। भगवान महाकाल मनमहेश रूप में भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे सवारी की शुरुआत होगी।परंपरागत मार्ग से होते हुए सवारी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी। यहां भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद बाबा सवारी शिप्रा के राणौजी की छत्री घाट के रास्ते होते हुए गणगौर दरवाजा से नगर प्रवेश करेगी।
वर्षभर निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारियों के मार्ग एक दूसरे से भिन्न हैं। यह परंपरा इसलिए भी चली आ रही है कि भगवान महाकाल समय-समय पर संपूर्ण नगर का भ्रमण कर सकें और अपनी पूरी प्रजा का हालचाल जान सकें। भक्तों को भी राजा के अपने घर आने का वर्षभर इंतजार रहता है। बता दें कार्तिक-अगहन मास की सवारी का मार्ग श्रावण-भाद्रपद मास की सवारी से थोड़ा अलग है।
इस मार्ग से गुजरेगी सवारी
कार्तिक अगहन मास में रामघाट पर पूजन के बाद सवारी रामानुजकोट के सामने से मोढ़ की धर्मशाला होते हुए कार्तिक चौक जाती है। लेकिन कार्तिक-अगहन मास की सवारी में रामघाट पर पूजन के पश्चात भगवान महाकाल की पालकी रामानुजकोट की ओर न जाकर शिप्रा के घाटों के रास्ते आगे बढ़ेगी।सवारी राणोजी की छतरी घाट से होते हुए शिप्रा की छोटी रपट पहुंचेगी। यहां से गणगौर दरवाजा के रास्ते नगर में प्रवेश करेगी। इसके बाद कार्तिक चौक, जगदीश मंदिर और सप्तनारायण मंदिर होते हुए टंकी चौराहा पहुंचेगी। यहां से गोपाल मंदिर की ओर बढ़ते हुए सवारी निर्धारित मार्ग से महाकाल मंदिर लौटेगी।
Share this post with:
15 Nov 2026 142 Views
15 Nov 2026 231 Views