CNIN News Network

ईवीएम पर बीजेपी के बटन पर टेप लगाने का आरोप,कुछ जगहों पर हिंसक घटनाएं

29 Apr 2026   5 Views

ईवीएम पर बीजेपी के बटन पर टेप लगाने का आरोप,कुछ जगहों पर हिंसक घटनाएं

Share this post with:

 

 कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण  की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 39.97 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। वोटिंग के दौरान कई विधानसभा क्षेत्रों में हिंसक घटनाएं हुई हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि डायमंड हार्बर के फाल्टा में ईवीएम में बीजेपी का बटन टेप लगाकर ब्लॉक किया गया है। इलेक्शन कमीशन के सूत्रों ने कहा कि अगर शिकायत सही पाई गई तो फिर से मतदान कराया जाएगा। फाल्टा में सुरक्षाकर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया। साउथ 24 परगना जिले में बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार ने टीएमसी के गुंडों पर उनकी कार का शीशा तोडऩे का आरोप लगाया। उनके सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश भी की गई। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web