Share this post with:
नई दिल्ली। हाल ही में पेपर लीक विवाद के चलते पद से इस्तीफा देने वाले पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को संसद पहुंचे। संसद भवन परिसर में गाड़ी से उतरते ही उन्होंने हाथ जोड़कर और मुस्कुराकर सभी का अभिनंदन किया। वहां मौजूद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसदों ने धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद के नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान एक सांसद ने उन्हें पारंपरिक टोपी पहनाई और शॉल ओढ़ाकर अगवानी किया।
इसी दौरान जयराम रमेश प्रधान के पास पहुँचे और उनके इस्तीफ़े पर सहानुभूति जताई। कांग्रेस नेता ने उनसे कहा, ऐसा होता रहता है। प्रधान ने तुरंत जवाब दिया, कुछ नहीं हुआ, और साथ ही कहा मैं ज़मीनी स्तर पर लडऩे वाला नेता हूँ,एसी कमरे में बैठकर काम करने वाला एक्टिविस्ट नहीं। बीजेपी नेताओं ने इस छोटी सी बातचीत को इस संकेत के तौर पर देखा कि कैबिनेट से हटने के बावजूद प्रधान राजनीतिक रूप से आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और अपनी अगली ज़िम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं।
Share this post with:
27 Jul 2026 83 Views
27 Jul 2026 23 Views
27 Jul 2026 28 Views
26 Jul 2026 22 Views