CNIN News Network

इस साल कोई खेल रत्न नहीं?

26 Aug 2026   19 Views

इस साल कोई खेल रत्न नहीं?

Share this post with:

0- संजय दुबे

2025 के साल के लिए खेल पुरस्कारों की घोषणा हो गई है।1991 से शुरू हुए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न  पुरस्कार के लिए इस साल कोई भी खिलाड़ी चयनित नहीं हुआ है। 2008 और 2014 के साल के बाद ये तीसरा साल है जब बीते चार साल में किसी नवोदित खिलाड़ी का सबसे शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन  देखने को नहीं मिला है।

भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में  देश का नाम रोशन करने वालों को 1991 से खेल रत्न पुरस्कार दिया जाता रहा है। अब तक 42 पुरुष और  20 महिलाओं को ये सम्मान प्राप्त हुआ है।  इस पुरस्कार की एक विशेषता है कि ये पुरस्कार एक खेल में दो से अधिक खिलाड़ियों को एक साल में नहीं दिया जाता है।

विजेता खिलाड़ी को पदक के साथ साथ पच्चीस लाख रुपए नगद दिए जाते है। आप विजेताओं की सूची देखेंगे तो इनमें से अधिकांश खिलाड़ी ओलंपिक खेल में पदक विजेता  ज्यादा है।

#शतरंज - विश्वनाथ आनंद, डी गुकेश

#बिलियर्डस - गीत सेठी, पंकज आडवाणी #नौकायन - होमी मोतीवाला, पुष्पेंद्र गर्ग #वेटलिफ्टिंग - कर्णम  मल्लेश्वरी, कुंजारानी,  मीरा बाई चानू

#टेनिस - लिएंडर पेस, सानिया मिर्जा

#क्रिकेट - सचिन तेंदुलकर,एम एस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, मिताली राज

#हॉकी - धनराज पिल्ले, सरदार सिंह, रानी रामपाल, मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, आर श्रीजेश

#बैडमिंटन - पुलेला गोपीचंद, सायना नेहवाल, पी वी सिंधु, सात्विक साईराज, रेंकी रेड्डी

#शूटिंग - अभिनव बिंद्रा, अंजली भागवत,,राज्यवर्धन सिंह राठौर, मानवजीत संधू, विजय कुमार, गगन नारंग, जीतू रॉय, मनु भाकर

#एथलेटिक्स -  के बीनामोल, ज्योतिर्मय सिकंदर, नीरज चोपड़ा

#कुश्ती - सुशील कुमार,योगेश्वर दत्त, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, रवि दहिया, विनेश फौगाट,

#मुक्केबाजी - विजेंदर कुमार,मेरी काम,लवलीना बोर्गोहन,

#जिम्नास्टिक दीपा करमाकर

#टेबल टेनिस - मनिका बत्रा, शरथ कमल

#फुटबॉल - सुनील क्षेत्री

# पैरा ओलंपिक  - देवेंद्र झांझरिया,दीपा मलिक, मारियापन्न  थगावेलु, प्रवीण कुमार, अवनि लेकरा, सुमित एंटिल, मनीष नरवाल,कृष्णा नागर।

इस साल राष्ट्रमंडल खेल के बाद  अगले माह एशियन  गेम्स होने वाले है।उमीद की  जा सकती है कि अगले साल  नए प्रतिभावान खिलाड़ियों की दमक खेल रत्न पुरस्कार में देखने को मिलेगी

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web