Share this post with:
00 चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी के कुशल नेतृत्व में लगातार मजबूत हो रहा है व्यापारिक कुनबा-
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित व्यापारिक संगठन छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यप्रणाली, व्यापारियों के प्रति समर्पण और लगातार बढ़ती साख पर प्रदेश के व्यापारिक जगत का भरोसा और मजबूत हुआ है। इसी कड़ी में, प्रदेश के इवेंट एवं एंटरटेनमेंट उद्योग को संगठित करने वाले प्रमुख संगठन इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ ने चेम्बर के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए संस्था की सदस्यता ग्रहण करने हेतु अपना आधिकारिक आवेदन प्रस्तुत किया है।
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के ऊर्जावान और दूरदर्शी नेतृत्व में आज प्रदेश का हर छोटा-बड़ा व्यापारी और औद्योगिक संगठन खुद को सुरक्षित और सशक्त महसूस कर रहा है। इसी बढ़ते विश्वास के चलते ईमैक के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष नवल तिवारी के नेतृत्व में चेम्बर भवन पहुंचकर चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी से सौजन्य भेंट की और विधिवत सदस्यता आवेदन सौंपा। इस अवसर पर चेम्बर के पदाधिकारियों ने ईमैक प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और प्रदेश में इवेंट उद्योग के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की।
मुलाकात के दौरान चेम्बर अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने ईमैक का चेम्बर परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज प्रदेश के हर वर्ग के व्यापारियों और उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आज हमारे कुशल नेतृत्व और पारदर्शी कार्यशैली के कारण ही लगातार नए-नए संगठन चेम्बर से जुड़ रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। इवेंट एवं एंटरटेनमेंट उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था, पर्यटन और रोजगार सृजन में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चेम्बर से जुडऩे के बाद इस सेक्टर की हर समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा और इन्हें व्यापार के नए व बड़े मंच प्रदान किए जाएंगे।
ईमैक के अध्यक्ष नवल तिवारी ने चेम्बर नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश के व्यापारियों का भरोसा छत्तीसगढ़ चेम्बर और श्री सतीश थौरानी जी के नेतृत्व पर है। चेम्बर की सदस्यता मिलने से हमारे उद्योग को एक नई और मजबूत पहचान मिलेगी। चेम्बर के मार्गदर्शन में इवेंट सेक्टर की समस्याओं का निराकरण होगा और राज्य में इस उद्योग का समग्र विकास तेजी से होगा।
इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष-सतीश थौरानी, कार्यकारी अध्यक्ष- जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष- दिलीप इसरानी, मंत्री- रविंदर सिंह चावला, सांस्कृतिक मंत्री अनिल जोतसिंघानी सहित ईमैक के भावार्थ कुमार, बंटी चंद्राकर, उमेश बंसी, आकांक्षा परिहार, आकाश मित्तल, सौरभ अग्रवाल, सुनील तिवारी एवं आकाश दुदानी उपस्थित थे।
Share this post with:
17 Jun 2026 39 Views
16 Jun 2026 39 Views
14 Jun 2026 57 Views
13 Jun 2026 37 Views
12 Jun 2026 35 Views