Share this post with:
इंदौर। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु गुरुवार को सुबह इंदौर एयरपोर्ट पहुंची, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। प्रदेश के दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति इंदौर से हेलिकॉप्टर द्वारा बैतूल और ओंकारेश्वर जाएंगी। 19 जून को वापस इंदौर आकर वायुयान से कोलकाता जाएंगी।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु गुरुवार से मध्यप्रदेश प्रवास पर हैं। इंदौर से वे सबसे पहले वे बैतूल पहुंचेंगी। जहां उन्हें प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तीकरण महासम्मेलन का उद्घाटन करना है। शहर में देश के किसी राष्ट्रपति का यह पहला प्रवास होगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दोपहर 1:30 बजे हेलीकॉप्टर से ओंकारेश्वर पहुंचकर एनएचडीसी गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगी। शाम 6:20 बजे वे ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर और ममलेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन और आरती में शामिल होंगी। रात्रि विश्राम के बाद 19 जून को अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगी। कार्यक्रम के उपरांत सुबह 11:30 बजे इंदौर के लिए रवाना होंगी।
Share this post with:
14 Jun 2026 17 Views
18 Jun 2026 25 Views
18 Jun 2026 8 Views
18 Jun 2026 9 Views
18 Jun 2026 22 Views
16 Jun 2026 40 Views
14 Jun 2026 64 Views