Share this post with:
रायपुर। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र पाइपलाइन, रायपुर में केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर (सीबीआरएन) आपदा प्रबंधन की तैयारी के संबंध में एक टेबल-टॉप बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 11 मार्च 2026 को आईओसीएल-एसईआरपीएल, रायपुर में प्रस्तावित जिला स्तरीय ष्टक्चक्रहृ मॉक ड्रिल की तैयारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम आरंग श्रीमती अभिलाषा पैकरा ने की। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और पूर्व तैयारी के महत्व पर प्रकाश डाला।
बैठक के दौरान सभी अतिथियों का स्वागत एसईआरपीएल रायपुर के स्टेशन इंचार्ज श्री जयंत कुमार पैकरा द्वारा किया गया। उन्होंने संभावित सीबीआरएन आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और तैयारी को अत्यंत आवश्यक बताया। बैठक में 11 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय सीबीआरएन मॉक ड्रिल के सफल संचालन के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। इसमें संबंधित एजेंसियों की भूमिकाएं एवं जिम्मेदारियां, आपातकालीन प्रतिक्रिया रणनीति, संचार व्यवस्था तथा विभागों के बीच समन्वय जैसे विषय शामिल रहे।
बैठक को अत्यंत सार्थक और उपयोगी बताते हुए सभी विभागों ने आगामी मॉक ड्रिल के सफल आयोजन तथा किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक में डिप्टी कलेक्टर (राहत शाखा) श्री उपेन्द्र किंडो, डिप्टी कमांडेंट (एनडीआरएफ) श्री पवन जोशी तथा कमांडेंट (एसडीआरएफ होमगार्ड) श्री पुष्पराज सिंह, आरंग तहसीलदार श्रीमती ज्योति मसियारे सहित पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राज्य अग्निशमन सेवा एवं अन्य जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share this post with:
16 Apr 2026 35 Views
16 Apr 2026 26 Views
16 Apr 2026 18 Views
16 Apr 2026 16 Views
15 Apr 2026 19 Views
15 Apr 2026 19 Views
15 Apr 2026 13 Views