CNIN News Network

इंग्लिश से ज्यादा हिन्दी मीडियम के बच्चों ने सिपेट में लिया प्रवेश, कमा रहे हैं 5 से 8 लाख रुपये

12 May 2026   49 Views

इंग्लिश से ज्यादा हिन्दी मीडियम के बच्चों ने सिपेट में लिया प्रवेश, कमा रहे हैं 5 से 8 लाख रुपये

Share this post with:


00 नये सिलेबस में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 मई, 7 जून को रायपुर व बिलासपुर में होगी परीक्षा
रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी में स्थित केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने के लिए 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 7 जून को रायपुर व बिलासपुर में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। सिपेट रायपुर की स्थापना 22 सितंबर 2016 को हुई थी और इन 10 सालों में अधिकांश बच्चे देश के प्रतिष्टित उद्योगों में 5 से 8 लाख रुपये की नौकरी कर रहे है।
रायपुर के प्रधान निदेशक एवं प्रमुख डॉ. आलोक साहू ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी की 60 सीट और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग एंड टेस्टिंग की 30 सीटें भी हर साल नहीं भर पा रही है। लेकिन उन्हें इस बात गर्व हैं कि यहां पढ़ाई करने आने वाले छात्र-छात्राओं में इंग्लिश मीडियम के कम और हिन्दी मीडियम के अधिक बच्चों ने प्रवेश लिया है। इस साल से साउट ईस्टर्न कोल्डफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के द्वारा छत्तीसगढ़ के खनन प्रभावित बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर व मध्यप्रदेश के शहडोल, अनूपपुर व उमरिया के उम्मीदवारों को नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण देने के साथ ही 1500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति भी देगा जिससे इन छात्र-छात्राओं को रोजगारोन्मुखी के साथ - साथ वित्त सहायता भी प्राप्त होगा।
डॉ. साहू ने कहा कि यहां पढ़ाई करने वाले अधिक छात्र हिन्दी मीडियम से आए हुए है लेकिन सिपेट में पूरी पढ़ाई इंग्लिश में ही होती है, लेकिन इन्हें हिन्दी में सझाया जाता है। अगर वे बाहर नौकरी करने जाते है तो उन्हें किसी भी प्रकार कोई परेशानी या कठिनाईयों का सामना ना करना पड़े। अगर कोई छात्र छत्तीसगढ़ में नौकरी करना चाहता है तो उसे 15 हजार रुपये महीना और अगर वह बाहर जाता है तो उसे 30 हजार रुपये मिलता है। अब उसे यहां नौकरी करना है या बाहर जाकर उसका फैसला उसके ऊपर है। सिपेट की यही विशेषता है कि सिपेट में कोर्स करने के बाद सभी विद्यार्थियों को आसानी से देश के प्रतिष्टित उद्योगों में नौकरी मिल जाती है। सिपेट रायपुर में दो डिप्लोमा कोर्स डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी (डीपीटी), डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स मोल्ड टेक्नोलॉजी (डीपीएमटी), एक पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग एंड टेस्टिंग (पीजीडी-पीपीटी) और बी टेक (प्लास्टिक इंजीनियरिंग) संचालित किये जाते हैं और सिपेट कोरबा में उपरोक्त दो डिप्लोमा संचालित हो रहे हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web