Share this post with:
पंडरिया। सावन के दूसरे सोमवार को अमरकंटक से भोरमदेव तक आस्था की पदयात्रा शुरू होगी। पंडरिया विधायक भावना बोहरा 10 अगस्त को मां नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा शुरू करेंगी। सुबह 7 बजे पूजा-अर्चना के बाद शुरू होने वाली यह यात्रा 16 अगस्त को भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ पूरी होगी। इस बार यात्रा की खास बात यह है कि वनांचल क्षेत्र में अपने मूल धर्म में वापसी करने वाले 15 बैगा आदिवासी भी कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल होंगे।
भावना बोहरा लगातार दूसरे वर्ष अमरकंटक से भोरमदेव तक कांवड़ पदयात्रा कर रही हैं। पिछले वर्ष भी उन्होंने छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना के साथ यह यात्रा की थी। इस बार यात्रा में 300 से अधिक कांवड़ यात्रियों के शामिल होने की बात कही गई है। अमरकंटक से भोरमदेव तक श्रद्धालु मां नर्मदा का जल लेकर आगे बढ़ेंगे और अंतिम पड़ाव पर भगवान भोरमदेव का जलाभिषेक करेंगे।
Share this post with:
08 Aug 2026 31 Views
07 Aug 2026 47 Views
07 Aug 2026 53 Views
06 Aug 2026 50 Views