Share this post with:
राजनांदगांव। महाकाल सेना राजनांदगांव छत्तीसगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। संस्कारधानी राजनांदगांव से मंगलवार 29 सितंबर को हावड़ा-मुंबई ट्रेन से लगभग 400 महाकाल भक्तों का जत्था महाराष्ट्र स्थित तीन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए रवाना होगा। यात्रा के दौरान भक्त त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग (नासिक), भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (पुणे) एवं घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (औरंगाबाद) के दर्शन करेंगे। यात्रा में युवा, बुजुर्ग सहित विभिन्न वर्गों के श्रद्धालु शामिल होंगे। भक्तजन सामूहिक रूप से जय श्री महाकाल के जयघोष के साथ यात्रा करेंगे।
महाकाल सेना द्वारा यात्रा में शामिल सभी भक्तजनों के लिए निशुल्क दर्शन की व्यवस्था की गई है। यात्रा पूर्ण करने के बाद सभी भक्तगण 3 अक्टूबर को बॉम्बे-हावड़ा ट्रेन से संस्कारधानी राजनांदगांव वापस लौटेंगे। महाकाल भक्त पवन डागा एवं नीलू शर्मा ने बताया कि पिछले लगभग 25 वर्षों से सामूहिक रूप से धार्मिक यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रारंभ में यात्रियों की संख्या सीमित रहती थी, लेकिन बाबा महाकाल की कृपा से अब लगभग 400 भक्त यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इनमें कुछ भक्त ट्रेन से तो कुछ सड़क मार्ग से यात्रा करेंगेउन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे और यह धार्मिक यात्रा श्रद्धा, भक्ति एवं एकता का माध्यम बने।
Share this post with:
28 Sep 2026 17 Views
28 Sep 2026 19 Views
28 Sep 2026 20 Views
26 Sep 2026 26 Views
26 Sep 2026 29 Views