Share this post with:
मुंबई। मशहूर सिंगर आशा भोसले का आज 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वे 92 साल की थीं।आशा भोसले का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। सुबह उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई निवास कासा ग्रैंड में रखा गया है। इससे पहले उन्हें तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई।आशा भोसले के घर पहुंचे क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रो पड़े। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को आशा भोसले के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। आशा भोसले ने 82 साल के सिंगिंग करियर में 9 फिल्फमेयर समेत 100 से अधिक अवॉर्ड जीते। उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
Share this post with:
18 Apr 2026 1 Views
18 Apr 2026 3 Views