Share this post with:
मुंबई। मशहूर सिंगर आशा भोसले को कार्डियक अटैक आया है। लंग्स (फेफड़े) में समस्या के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई है। उन्हें शनिवार शाम मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि सूत्रों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। शनिवार को आशा भोसले की पोती जनाई ने इंस्टाग्राम पर लिखा था-मेरी दादी आशा भोसले, बहुत ज्यादा थकान और छाती के इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे।
Share this post with:
18 Apr 2026 3 Views