CNIN News Network

आर्टिकल 370 को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार

18 Jul 2026   23 Views

आर्टिकल 370 को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार

Share this post with:

 

०-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में वर्ष 2024 की फिल्म

 

मुंबई- आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 को शनिवार को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में वर्ष 2024 की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। वहीं, फिल्म 'श्रीकांत को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला और यामी गौतम को लीडिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया।

 

वहीं, 'ब्रमायुगम के लिए ममूटी और 'चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से लीडिंग रोल में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया।

 

घोषित विजेताओं में तमिल फिल्म 'रायन को सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म, 'कमेटी कुर्रोल्लू को सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म, 'लाहरी को सर्वश्रेष्ठ ओडिय़ा फिल्म, 'मुक्काम पोस्ट बॉम्बिलवाड़ी को सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म और 'सुनीता को सर्वश्रेष्ठ मणिपुरी फिल्म का पुरस्कार मिला। कैप्टन मिलर और 'मेय्याझगन को स्पेशल मेंशन से सम्मानित किया गया।

 

* -गैर-फीचर फिल्मों के विजेता

 

गैर-फीचर फिल्मों की श्रेणी में 'भंगार (ऑब्सोलीट)को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म चुना गया। हिंदी फिल्म 'मैं निदा को सर्वश्रेष्ठ कला एवं संस्कृति फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि 'हमसफर को सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म का सम्मान दिया गया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web