Share this post with:
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में आरएसएस के शताब्दी वर्ष 'श्री विजयादशमी उत्सव के दौरान, संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत द्वारा दिए गए वार्षिक विजयादशमी संबोधन की सराहना की है। 'एक्स (ट्विटर) पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि नागपुर में शताब्दी वर्ष 'श्री विजयादशमी उत्सव के दौरान परम पूज्य सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी का संबोधन अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उन्होंने राष्ट्रीय प्रगति, सामाजिक एकता, आत्मनिर्भरता की आवश्यकता और समाज के चरित्र को मजबूत करने जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने आगे लिखा कि विशेष रूप से, उन्होंने 'सेवा और 'राष्ट्र-निर्माण के प्रति उस प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जो हर क्रस्स् स्वयंसेवक के जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने 'पंच परिवर्तन के बारे में भी बात की और बताया कि किस तरह ये सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाने में सार्थक योगदान दे सकते हैं। इससे पहले मंगलवार को नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्यों को बधाई दी। 1925 में अपनी स्थापना के बाद से, यह संगठन अब अपनी शताब्दी (100 साल) पूरी कर रहा है। उन्होंने आरएसएस की इस यात्रा को 'सेवा, राष्ट्र-निर्माण और सामाजिक समरसता की एक उल्लेखनीय शताब्दी बताया।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने उन लोगों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने इतने वर्षों तक इस संगठन को सींचा और आगे बढ़ाया। साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि संगठन की सेवा की यह भावना आगे भी राष्ट्रीय विकास में अपना योगदान देती रहेगी। मोदी ने कहा कि आज, आरएसएस स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर, मैं सभी स्वयंसेवकों को बधाई देता हूँ। मैं उन सभी महान लोगों को भी नमन करता हूँ जिन्होंने वर्षों तक आरएसएस को सींचा और आगे बढ़ाया है। उन्होंने आगे कहा कि आरएसएस ने सेवा, राष्ट्र-निर्माण और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में एक शानदार सदी पूरी की है। अनगिनत स्वयंसेवकों ने कर्तव्य की गहरी भावना और 'राष्ट्र सर्वोपरि की सोच के साथ समाज के लिए काम किया है। आने वाले समय में भी यह भावना राष्ट्रीय विकास को और मजबूत करती रहे।
बता दें आरएसएस 1925 में विजयादशमी के दिन नागपुर में केशव हेडगेवार द्वारा अपनी स्थापना के 100 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। यह संगठन विजयादशमी के दिन अपना वार्षिक स्थापना दिवस मनाता है।
Share this post with:
19 Oct 2026 25 Views
19 Oct 2026 25 Views
19 Oct 2026 36 Views
18 Oct 2026 60 Views
16 Oct 2026 48 Views