CNIN News Network

आरएसएस प्रमुख भागवत 22-23 को बिलासपुर दौरे पर

15 Oct 2026   25 Views

आरएसएस प्रमुख भागवत 22-23 को बिलासपुर दौरे पर

Share this post with:

बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 22 और 23 अक्टूबर को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विजयादशमी उत्सव में शामिल होने के साथ विभाग टोली और प्रांत कार्यकारिणी की बैठकों में हिस्सा लेंगे। 22 अक्टूबर की शाम 7 बजे वे बौद्धिक वर्ग को भी संबोधित करेंगे। संघ के संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की दृष्टि से इस प्रवास को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सरसंघचालक का साल में एक बार प्रांत प्रवास होता है। इस बार रायपुर के बजाय बिलासपुर को बैठक के लिए चुना गया है। बैठक में वर्षभर के कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ संगठन की गतिविधियों और शाखाओं के विस्तार पर चर्चा होगी।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, विभाग टोली की बैठक में करीब 150 पदाधिकारी शामिल होंगे। इसमें विभाग टोली के सदस्य अपनी गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत करेंगे। वहीं, विभिन्न आनुषांगिक संगठनों की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में करीब 100 पदाधिकारियों के शामिल होने की जानकारी है। बैठकों में संगठन के कामकाज की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web