Share this post with:
रायपुर। राज्य में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वाले 33 अस्पतालों को निलंबित किया गया है, जबकि 26 अस्पतालों का भुगतान रोक दिया गया है। कार्रवाई का नर्सिंग होम एसोसिएशन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अस्पतालों की चाबी एजेंसी को सौंपने का ऐलान कर दिया है।
बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना की करीब पांच सौ करोड़ की राशि अस्पतालों को भुगतान करना है। इन सबके बीच राज्य नोडल एजेंसी की कार्रवाई पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। राज्य नोडल एजेंसी ने कहा है कि अस्पतालों को 2.0 पोर्टल पर समयसीमा में जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की गई। साथ ही सभी अस्पतालों से निर्धारित मानकों का पालन करने की अपील की गई, ताकि योजना के तहत मरीजों को बेहतर और निर्बाध उपचार मिल सके।
दूसरी तरफ, यह कहा जा रहा है कि ज्यादातर अस्पतालों ने जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली थी बावजूद इसके आयुष्मान भारत योजना से अलग कर दिया गया। यही नहीं, अस्पतालों पर कार्रवाई सीधे आयुष्मान भारत की नोडल एजेंसी ने की है, और इसके लिए स्वास्थ संचालनालय से अनुमति नहीं ली गई है।
निलंबित अस्पताल
न्यू आयुष्मान हॉस्पिटल (बेमेतरा), ए. पी. सर्जिकल सेंटर (दुर्ग), आईएमआई हॉस्पिटल (दुर्ग), औम हॉस्पिटल (दुर्ग), साई कृपा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल (दुर्ग), गंगोत्री हॉस्पिटल (दुर्ग), सोमेश्वर हॉस्पिटल (गरियाबंद), सेवा भवन हॉस्पिटल (महासमुंद), जौहरी हॉस्पिटल (रायपुर), महादेव हॉस्पिटल (रायपुर), न्यू रायपुरा हॉस्पिटल (रायपुर), शिवम हॉस्पिटल (रायपुर), सौभाग्य हॉस्पिटल (रायपुर), जैन हॉस्पिटल (रायपुर), लक्ष्मी हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी होम (रायपुर), सिद्धि विनायक हॉस्पिटल (रायपुर), वरदान हॉस्पिटल (रायपुर), वासुदेव मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल (रायपुर), श्री राम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल (रायपुर), मां शारदा नर्सिंग होम (रायपुर), ओम नेत्र केंद्र एंड लेजर विजन (रायपुर), पिनाकी शोभा हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी केयर (जीपीएम), एम. डी. मोदी मेमोरियल हॉस्पिटल (जांजगीर-चांपा), नेताम हॉस्पिटल एंड इन्फर्टिलिटी सेंटर (कोंडागांव), श्री उत्तम साई केयर हॉस्पिटल (महासमुंद), श्री दानी केयर मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल (रायपुर), श्री कृष्णा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल (रायपुर), श्री महावीर हॉस्पिटल (रायपुर), श्री साई राम हॉस्पिटल (रायपुर), कालदा नर्सिंग होम (रायपुर), कान्हा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल (रायपुर), प्रज्ञा हॉस्पिटल (रायपुर) और लाइफ केयर हॉस्पिटल (रायपुर)।
भुगतान रोके गए अस्पताल
शकुंतला हॉस्पिटल (बालोद), सुविधा हॉस्पिटल (दुर्ग), रूप जीवन हॉस्पिटल (कबीरधाम), श्री राधे कृष्णा केयर हॉस्पिटल (महासमुंद), पांडे नर्सिंग होम (रायपुर), दृष्टि नेत्रालय (रायपुर), वैदेही हॉस्पिटल (रायपुर), अनंत हॉस्पिटल (रायपुर), श्री साई केयर हॉस्पिटल (रायपुर), अनुष्का हॉस्पिटल (रायपुर), ममता हॉस्पिटल (रायपुर), लालमाटी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल (रायपुर), कर्मा हॉस्पिटल (रायपुर), श्री राम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल (रायपुर), रायपुर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (रायपुर), श्रीमा सारदा आरोग्यधाम हॉस्पिटल (रायपुर), रूपजीवन हॉस्पिटल (रायपुर), श्री दानी केयर हॉस्पिटल (रायपुर), जीवन अनमोल हॉस्पिटल (रायपुर), सद्भावना हॉस्पिटल (रायपुर), एकता इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (रायपुर), चंद्राणी सरदारिलाल आई एंड ईएनटी हॉस्पिटल (रायपुर), रावतपुरा सरकार हॉस्पिटल (रायपुर), आस्था मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल (रायपुर), छत्तीसगढ़ आई हॉस्पिटल (रायपुर) और शाश्वत हॉस्पिटल (रायपुर) हैं।
Share this post with:
15 Apr 2026 10 Views
15 Apr 2026 10 Views
15 Apr 2026 13 Views
15 Apr 2026 13 Views
15 Apr 2026 13 Views
15 Apr 2026 10 Views
15 Apr 2026 10 Views
15 Apr 2026 6 Views
14 Apr 2026 285 Views
14 Apr 2026 36 Views