Share this post with:
0- पुलिस मामले की जांच में जुटी
रायपुर -- मंदिर हसौद इलाके में मवेशियों को भरकर ले जा रहे खड़े आयशर वाहन में 12 भैंसें मृत मिलीं।पुलिस के पहुंचने पर ड्राइवर और उसके कुछ साथी भाग गए। मौके पर मिले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मंदिर हसौद पुलिस को सूचना मिली थी कि, ग्राम उमरिया धान मंडी के पास आयशर वाहन एमपी 07 जीए्र 9910 खड़ा है। इसमें बड़ी संख्या में भैंसों को ठूंसकर ले जाया जा रहा है। पुलिस शिकायतकर्ता हरि साहू निवासी रामसागर पारा गुढिय़ारी और उनके साथियों के साथ मौके पर पहुंची।पुलिस को देखकर वाहन ड्राइवर और उसके कुछ साथी वहां से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो अंदर 12 भैंसें मृत अवस्था में मिलीं। मौके पर मिले वीरू धृतलहरे और पप्पू उर्फ मनोज बघेल को पुलिस ने हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार मवेशियों को अवैध रूप से कत्लखाने ले जाने के लिए परिवहन किए जाने की आशंका है। मामले में इस पहलू की भी जांच की जा रही है।हरि साहू की शिकायत पर मंदिर हसौद थाने में अपराध क्रमांक 480/26 दर्ज किया गया है। वीरू धृतलहरे, पप्पू उर्फ मनोज बघेल और फरार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, छत्तीसगढ़ पशु परिवहन अधिनियम, मोटर व्हीकल एक्ट और बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, छत्तीसगढ़ पशु परिवहन अधिनियम 1978 की धारा 47ए, 49, 54 (1), (2), (3), मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 और बीएनएस की धारा 325, 3(5) के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस ने मृत मवेशियों का पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम किया है। इसके बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस अब मामले में आगे और पीछे की कडिय़ां जोडऩे में जुटी है।मवेशियों को कहां से लाया गया था, इन्हें कहां ले जाया जा रहा था और इस परिवहन में और कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में सबूत जुटाए जा रहे हैं।
Share this post with:
04 Oct 2026 38 Views
04 Oct 2026 36 Views
04 Oct 2026 19 Views
04 Oct 2026 17 Views
04 Oct 2026 30 Views
03 Oct 2026 42 Views