Share this post with:
जगदलपुर। नगर निगम अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 इंदिरा वार्ड में होने वाले उपचुनाव हेतु पार्टी की महिला प्रत्याशी रुबीना कुरैशी ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान वार्ड वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । वार्ड के लोगों ने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रुबीना कुरैशी को अपना समर्थन देते हुए चुनाव में जीत दिलाने का भरोसा जताया। वार्डवासियों ने लंबे समय से संजय मार्केट की साफ-सफाई, वार्ड में फैली गंदगी एवं मूलभूत समस्याओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है और वार्ड की जनता बदलाव चाहती है। नामांकन कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के नेता समीर खान, दनती पोयाम, जिला अध्यक्ष, राकेश कश्यप, मुकेश लहरे शुभम सिंह सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी, कार्यकर्ता, उपस्थित थे। आम आदमी पार्टी ने विश्वास जताया कि इंदिरा वार्ड की जनता इस बार विकास, साफ-सफाई और ईमानदार राजनीति के पक्ष में मतदान करेगी।
Share this post with:
18 May 2026 12 Views
18 May 2026 15 Views
18 May 2026 15 Views
18 May 2026 15 Views
18 May 2026 21 Views
18 May 2026 14 Views
18 May 2026 70 Views
17 May 2026 41 Views