Share this post with:
जगदलपुर। जिले के दरभा थाना क्षेत्र के छोटे कड़मा में परिवहन के दौरान मध्यप्रदेश की गोवा ब्रांड शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा गया। आबकारी विभाग ने कार्रवाई में 140 पेटी और 10 नग मिलाकर कुल 7,010 नग शराब बरामद किया है। शराब की मात्रा 1,261.8 बल्क लीटर बताई गई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 9 लाख 46 हजार 350 रुपये आंकी गई है। इस मामले में शराब परिवहन में इस्तेमाल की गई तीन वाहनों को भी जब्त किया गया है। मामले में सुनील सेठिया निवासी राजुर, थाना परपा को फरार बताया गया है। वहीं दो विधि से संघर्षरत बालकों के साथ प्रवीण बघेल निवासी चितापुर, थाना दरभा को गिरफ्तार किया गया है।
आबकारी विभाग ने आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की विवेचना अधिकारी अंकित सिंह राठौर के साथ आबकारी मुख्य आरक्षक दुर्गा पटेल एवं शैलेष पाण्डे, आबकारी आरक्षक कविश यादव तथा वाहन चालक हेमराज बघेल का योगदान रहा। आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई गई है।
Share this post with:
21 Nov 2026 222 Views
21 Nov 2026 254 Views
20 Nov 2026 346 Views
20 Nov 2026 328 Views
20 Nov 2026 350 Views
20 Nov 2026 366 Views
20 Nov 2026 342 Views