CNIN News Network

आप के 3 राज्यसभा सांसद भाजपा में,,टूट गई आप की झाड़ू

24 Apr 2026   49 Views

आप के 3 राज्यसभा सांसद भाजपा में,,टूट गई आप की झाड़ू

Share this post with:

 नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसद भाजपा में शामिल होंगे। इसका ऐलान पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।आज तीन तो शामिल हो रहे हैं,बाकी के भी शामिल होंगे।  आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल सहित उसके राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लगभग दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है और वे एक गुट के रूप में भाजपा में शामिल होंगे।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन सहित तमाम आला नेता पार्टी मुख्यालय में इन सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलायेंगे। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web