Share this post with:
रायपुर। धनतेरस पर सदर बाजार हलवाई लाइन स्थित आनंद ज्वेलर्स से महिला ठग ने सोने का हार पार कर दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। महिला दुकान में ग्राहक बनकर आई थी और बेहद शातिर तरीके से दुकान के कर्मचारियों का ध्यान भटकाया और काउंटर पर रखे सोने के हार पर हाथ साफ कर दिया। महिला ने हार अपने पास छिपा लिया और वहां से रफूचक्कर हो गई। फिलहाल कोतवाली पुलिस दुकान संचालक आनंद पारख की रिपोर्ट पर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ठग महिला की तलाश में जुट गई है।
दुकान संचालक पारख ने पुलिस को बताया कि जब दुकान के कर्मचारियों ने स्टॉक का मिलान किया और सोने का हार गायब पाया, तो उनके होश उड़ गए। इसके तुरंत बाद दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि किस तरह साड़ी पहनी एक महिला बड़े आराम से काउंटर के पास खड़ी होकर हार चुरा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान से सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करने और उसकी तलाश में जुट गई है। इसके अलावा पुलिस आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि महिला के आने-जाने के रास्ते का पता चल सके। इस तरह दिनदहाड़े हुई चोरी की इस घटना ने सराफा व्यापारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Share this post with:
07 Nov 2026 11 Views
07 Nov 2026 29 Views
05 Nov 2026 31 Views
04 Nov 2026 45 Views
03 Nov 2026 79 Views