CNIN News Network

आधी रात युवक पर भालुओं के झुंड ने किया हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान

01 Sep 2026   16 Views

आधी रात युवक पर भालुओं के झुंड ने किया हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान

Share this post with:

कांकेर। जिले के हल्बा चौकी क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बड़ाटोला में वन्य प्राणी भालुओं का आतंक लगातार जारी है। देर रात करीब 12:30 बजे सड़क से गुजर रहे एक युवक पर भालुओं के झुंड ने हमला कर दिया, हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कांकेर जिले में रात में बाईक या पैदल निकलना खतरे से खाली नही है, बीती रात में हुई दर्दनाक घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की हालात से सबक लेकर कांकेर में रात में बाहर निकलने से पहले एक बार विचार करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। 
मिली जानकारी के अनुसार जेपरा निवासी युवक मिथलेश गंगबेर देर रात बड़ाटोला क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक भालुओं के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। भालुओं के हमले से युवक घायल होकर मदद के लिए आवाज लगाने लगा। युवक की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे भालुओं से बचाया। इसके बाद घायल युवक को संजीवनी 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। क्षेत्र में भालुओं की लगातार मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग से सतर्कता बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web