CNIN News Network

आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण से जोडऩा ही मुख्य ध्येय : रूपकुमारी

17 Aug 2026   17 Views

आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण से जोडऩा ही मुख्य ध्येय : रूपकुमारी

Share this post with:

00 डिजिटल माध्यम से जन-जन तक पहुँचेगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां : म्हस्के
00 महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी और सोशल मीडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यालय, पितृ पुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया नमन
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी और भाजपा सोशल मीडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक व छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन दीपक म्हस्के ने अपनी नियुक्ति के तुरंत बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) पहुँचकर स्मृति मंदिर में पूजा अर्चना कर भाजपा के पितृ पुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके उनको नमन किया।

आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण से जोडऩा ही मुख्य ध्येय : रूपकुमारी

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी ने अपनी नियुक्ति पर केंद्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया है। श्रीमती चौधरी ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक साधारण कार्यकर्ता पर जो अटूट विश्वास जताया है, वे पूरी निष्ठा, परिश्रम और समर्पण के साथ उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। राष्ट्रीय स्तर पर मातृशक्ति का नेतृत्व करने का सुअवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार मानते हुए श्रीमती चौधरी ने नारी सशक्तीकरण से जुड़ी कार्ययोजना और प्राथमिकताओं की चर्चा की और कहा कि प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में मातृशक्ति की भूमिका सबसे अहम है। महिला मोर्चा न केवल संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुँचाएगा, बल्कि देश की हर महिला के स्वाभिमान, स्वावलम्बन और सुरक्षा के लिए निरंतर अग्रसर रहेगा।

आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण से जोडऩा ही मुख्य ध्येय : रूपकुमारी

भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक एवं छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने नई संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। श्री म्हस्के ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया और आगामी संगठनात्मक लक्ष्यों और डिजिटल संचार तंत्र को मजबूत करने की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज का युग सूचना और डिजिटल क्रांति का है। भाजपा का सोशल मीडिया विभाग केवल सूचनाएँ साझा करने का जरिया नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच एक सशक्त सेतु की तरह कार्य करेगा।

आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण से जोडऩा ही मुख्य ध्येय : रूपकुमारी

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं भाजपा सोशल मीडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के का ढोल-नगाड़ा बजाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, महासमुंद जिला अध्यक्ष येतराम, महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल, उज्ज्वल दीपक, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी, आईटी प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृतिका जैन, संदीप उपारकर, आदित्य कुरील सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web