Share this post with:
* सहायक शिक्षक के 590 और व्याख्याता के 515 पद, सीबीटी मोड में परीक्षा
* ऑनलाइन आवेदन के लिए जारी होगा लिंक,विज्ञापन जारी
रायपुर--छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों (सेजेस) में शिक्षकों के साथ ही दूसरे अन्य पदों पर संविदा नियुक्ति की तैयारी है। आत्मानंद स्कूलों में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने इस संबंध में विज्ञापन जारी कर दिया है।
इसके तहत शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कैडर में 1812 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सबसे अधिक 590 पद सहायक शिक्षक के हैं। जबकि व्याख्याता स्तर पर विभिन्न विषयों के कुल 515 पद शामिल हैं। इसके अलावा प्रयोगशाला सहायक के 170, व्याख्याता वाणिज्य के 104, अंग्रेजी शिक्षक के 106, ग्रंथपाल के 60, व्यायाम शिक्षक के 50 और कंप्यूटर शिक्षक के 40 पदों पर भर्ती होगी।
इन पदों पर चयन के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित की जाएगी, जिसका माध्यम अंग्रेजी होगा। परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में संभावित है। ऑनलाइन आवेदन का लिंक इसी महीने (सितंबर) विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया जाएगा। यह पूरी संविदा नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी (सी) के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।
Share this post with:
10 Sep 2026 37 Views
10 Sep 2026 18 Views
10 Sep 2026 9 Views