CNIN News Network

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

30 Sep 2026   12 Views

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share this post with:

कोंड़ागांव। जिले के थाना मर्दापाल पुलिस ने मृतिका के परिजनों एवं सहेलियों के कथन तथा जांच में यह पाया गया कि मृतिका द्वारा आरोपी से विवाह करने की बात कहे जाने पर आरोपी द्वारा विवाह से इंकार करने तथा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में आज बुधवार को आरोपी कुमेन्द्र कश्यप पिता धनीराम कश्यप, जाति मुरिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी हसलनार बाजारपारा को गिरफ्तार किया गया। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना मर्दापाल में मर्ग क्रमांक 15/2026, धारा 194 बीएनएसएस की जांच के दौरान मृतिका के परिजनों एवं सहेलियों के कथन, घटनास्थल निरीक्षण तथा उपलब्ध साक्ष्यों से यह तथ्य सामने आया कि मृतिका का कुमेन्द्र कश्यप पिता धनीराम कश्यप, जाति मुरिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी हसलनार बाजारपारा, थाना मर्दापाल, जिला कोण्डागांव के साथ प्रेम संबंध था,जांच में यह भी पाया गया कि मृतिका द्वारा आरोपी से विवाह करने की बात कहे जाने पर आरोपी द्वारा विवाह से इंकार किया गया तथा उसके साथ कथित रूप से गाली-गलौज एवं उसे आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने संबंधी तथ्य सामने आए। तत्पश्चात मृतिका द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते थाना प्रभारी भुनेश्वर नाग के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश हेतु ग्राम हसलनार पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, सम्पूर्ण मर्ग जांच एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कुमेन्द्र कश्यप के विरुद्ध प्रथम दृष्टया धारा 296, 108 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध घटित करना पाया गया। प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मर्दापाल निरीक्षक भुनेश्वर नाग, सउनि. सुनीता उईके, नरेश साहू, प्रधान आर. संत राम नायक, आर. भुनेश्वर मरकाम, सतू लाल मरकाम,कमलेश कोर्राम का योगदान रहा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web