Share this post with:
अहमदाबाद। टी-20 वल्र्ड कप में सुपर-8 स्टेज का सातवां मैच आज साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। जबकि टॅास 2.30 बजे होना है। सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन के अंतर से हराया। इसी के साथ टूर्नामेंट में भारत की जीत का सिलसिला थम गया। इससे पहले टीम ने लगातार 12 मैच जीते थे। वहीं, वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से हराया। विंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 254 रन बनाए और जिम्बाब्वे को 147 रन ही बनाने दिए। साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 29 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए। इनमें वेस्टइंडीज ने 15 और साउथ अफ्रीका ने 14 मैच जीते। दोनों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला 2026 में खेला गया था, जिसमें वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को 6 रन से हराया था।
Share this post with:
22 Apr 2026 52 Views
22 Apr 2026 13 Views
21 Apr 2026 26 Views
20 Apr 2026 45 Views