CNIN News Network

आज बैंकों की हड़ताल,5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी..छुट्टी के चलते 3 दिन बंद रहेंगे

11 Sep 2026   44 Views

आज बैंकों की हड़ताल,5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी..छुट्टी के चलते 3 दिन बंद रहेंगे

Share this post with:

 

 

रायपुर। एसबीआई, पीआईबी और यूनियन बैंक सहित देशभर के सरकारी और कुछ निजी बैंक आज से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 2 साल से अटकी 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है।

इसके बाद 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। अगर सरकार और बैंक मैनेजमेंट ने मांगें नहीं मानीं, तो 26 अक्टूबर से देशभर के बैंकों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी। बैंकों ने अपने ग्राहकों से कहा है कि हड़ताल की वजह से ब्रांच स्तर की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, इस दौरान यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी।

 

* -5-डे बैंकिंग पर 2 साल से अटकी मंजूरी

यूएफबीयू का कहना है कि 8 मार्च 2024 को इंडियन बैंक्स एसोसिएशन यानी आईबीए के साथ 12वें द्विपक्षीय समझौते और 9वें जॉइंट नोट पर हस्ताक्षर हुए थे। इसमें 5-डे बैंकिंग लागू करने पर सहमति बनी थी। इसके तहत कर्मचारी सोमवार से शुक्रवार तक रोज 40 मिनट ज्यादा काम करेंगे। आईबीए ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देकर केंद्र सरकार के पास भेजा था, लेकिन दो साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी वित्त मंत्रालय से इसे मंजूरी नहीं मिली है।

 

*  कौन कौन बैंक हैं बंद-

स्टेट बैंक,पंजाब नेशनल बैंक,बैंक आफ बड़ौदा,कैनरा बैंक,यूनियन बैंक,इंडियन बैंक,बैंक आफ महाराष्ट्र, यूको बैंक व कुछ अन्य।  

 

*  कौन कौन बैंक हैं चालू-

एचडीएफसी,आईसीआईसीआई,एक्सिस बैंक,कोटक महिन्द्रा,इंडसइंड बैंक। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web