CNIN News Network

आचार्य विद्यासागर और समयसागर महाराज का जन्मोत्सव मनाया, पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण

27 Oct 2026   2 Views

आचार्य विद्यासागर और समयसागर महाराज का जन्मोत्सव मनाया, पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण

Share this post with:


राजनांदगांव। दिगंबर जैन समाज ने आचार्य विद्यासागर महाराज और आचार्य समयसागर महाराज के जन्मोत्सव पर धार्मिक आयोजन किया। समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना और आचार्य छत्तीसी विधान कर गुरुओं का स्मरण किया। दोपहर 1 बजे से शहरवासियों के लिए मंगल प्रसादी का वितरण किया गया। शाम 7 बजे समाज के सभी वर्गों ने एक साथ मंगल आरती कर धर्म प्रभावना की।
दिगंबर जैन पंचायत के सचिव सूर्यकांत जैन ने बताया कि आचार्य विद्यासागर महाराज और आचार्य समयसागर महाराज का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग, तप और संयम का संदेश देता है। दोनों संतों ने सादगीपूर्ण जीवन अपनाकर समाज और मानवता को प्रेरित किया। उन्होंने आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए साधना और धर्म के मार्ग पर जीवन समर्पित किया।
सूर्यकांत जैन ने बताया कि आचार्यश्री ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केवल संदेश ही नहीं दिया, बल्कि इस दिशा में कई प्रकल्पों को भी प्रोत्साहित किया। गौशालाओं के माध्यम से जीवदया, प्रतिभास्थली विद्यालयों के माध्यम से संस्कारित शिक्षा और हथकरघा व हस्तशिल्प से जुड़े संस्थानों के जरिए अहिंसक रोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। मरुदेवी जैसे संस्थानों के माध्यम से स्वावलंबन की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा मिली।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web