Share this post with:
बीजापुर। जिले के गंगालूर तहसील क्षेत्र अंर्तगत चेरकंटी सरहद के कोटेर गांव में बुधवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से 9 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पिछले 24 घंटे से हो रही रुक-रुक कर बारिश के बीच हुई। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तेज गर्जना और बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से सभी बकरियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकल कर रही है।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि पीडि़त पशुपालक के नुकसान का मूल्यांकन कर मुआवजा प्रकरण तैयार किया जाएगा, जिसके बाद शासन के नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इलाके में लगातार हो रही बारिश और आकाशीय बिजली की घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों से अपील की है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और खेतों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने की सलाह दी गई है।
Share this post with:
02 Jul 2026 15 Views
01 Jul 2026 51 Views
01 Jul 2026 10 Views
30 Jun 2026 16 Views