Share this post with:
रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में अपने प्रभावी नेतृत्व तथा सुरक्षा अभियानों के लिए पहचान रखने वाले 2003 बैच के अधिकारी सुंदरराज पी. को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्र सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी देते हुए उन्हें एनआई में इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) के पद पर नियुक्त किया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार सुंदरराज अब देश की प्रमुख आतंकवाद और संगठित अपराध जांच एजेंसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में कार्य कर चुके सुंदरराज को आंतरिक सुरक्षा, खुफिया समन्वय और विशेष सुरक्षा अभियानों का व्यापक अनुभव है।
Share this post with:
16 Jun 2026 34 Views
14 Jun 2026 54 Views
13 Jun 2026 32 Views
12 Jun 2026 35 Views