Share this post with:
0- संजय दुबे
2026 का आईपीएल अपने विजेता के ताजपोशी के लिए चार टीम के बीच आ चुका है।इस बार प्ले ऑफ में पहुंचने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु,गुजरात टाइटंस, सन राईसर्स हैदराबाद और राजथान रॉयल्स टीम एक एक बार विजेता रही है। इनमें से जो भी टीम विजेता बनेगी वह दूसरी बार विजेता बनेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अगर इस साल ट्रॉफी जीतती है तो वह चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन के बाद तीसरी टीम होगी जो लगातार दो वर्ष चेम्पियन बने है।
2026 के आईपीएल में चार महानगर मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली की टीम प्ले ऑफ के पहले ही बाहर हो चुके है। पांच पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले मुंबई और चेन्नई का प्रदर्शन अनुकूल नहीं रहा। मुंबई तो गुटो में बटी टीम दिखी।चेन्नई, धोनी बिना खेली इसका असर भी दिखा।योजना के अभाव के चलते चेन्नई कमजोर टीम साबित हुई। यही हाल कोलकाता का रहा।दिल्ली कैपिटल आईपीएल के पहले ऑफ के शुरूआत में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन इंटरवल के बाद हारने का भी रिकॉर्ड बनाया।
प्ले ऑफ में खेलने वाली चार टीम में से 2008 की विजेता राजस्थान रॉयल्स, 2016 की विजेता सन राइजर्स हैदराबाद, 2022 की विजेता गुजरात टाइटंस और वर्तमान विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। दूसरी बार जीत के लिए सबसे आतुर टीम राजस्थान रॉयल्स है जो सत्रह साल पहले जीती है। सन राईसर्स हैदराबाद को दस साल से जीत का इंतजार है। गुजरात टाइटंस तीन साल पहले विजेता रही है।
जहाँ तक इस साल का प्रदर्शन देखे तो प्ले ऑफ में खेलने वाली चार टीम में से सबसे अधिक संभावना सन राइजर्स हैदराबाद की दिख रही है। बल्लेबाजी में संतुलित टीम है। इस साल हेनरी क्लासेन,अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रेविस हेड सहित नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार बल्लेबाजी की है। गेंदबाजी के लिए टीम ईशान मलिंगा पर निर्भर है।शाकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे इस साल के बेहतर प्रदर्शन किए है।
दूसरे नंबर पर जीतने की उम्मीद गुजरात टाइटंस की दिख रही है। साईं सुदर्शन और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी सभी टीम के लिए सिर दर्द है।।बटलर भी मौके पर खेलने वाले खिलाड़ी है। रबाडा, सिराज और राशिद खान मैच पलटाने वाले खिलाड़ी है।
जीत के लिए तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। विराट कोहली के भरोसे कोई भी टीम तब तक नहीं हारती है जब तक विराट बल्लेबाजी के लिए मैदान में है। पाल शिल्ट,देवदत्त पडिकल हुनरमंद बल्लेबाज है।गेंदबाजी में भुवनेश कुमार की गेंदबाजी इस साल देखने लायक है। नागिड़ी और शेफर्ड दूसरी छोर से विकेट निकालने की ताकत रखते है। राजस्थान रॉयल्स की टीम भले ही प्ले ऑफ में आ गई है लेकिन केवल वैभव सूर्यवंशी के बल पर हर मैच नहीं जीता जा सकता। यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरैल और रियान पराग के बल पर जीत की गुंजाइश बनती है। गेंदबाजी का पूरा भार जोफ्रा आर्चर पर है।अकेले आर्चर के बल पर प्ले ऑफ का मैच जीतना जुआं ही है।
राजस्थान रॉयल्स और सन राइजर्स हैदराबाद में से एक टीम का हार के साथ स$फर खत्म हो जाएगा। मेरे अनुमान से राजस्थान रॉयल्स के आगे बढऩे की संभावना सबसे कम है।
Share this post with:
25 May 2026 64 Views
25 May 2026 34 Views