Share this post with:
आईपीएल के हर संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले और सबसे अधिक विकेट लेने को ऑरेंज और पर्पल कैप देने के अलावा दस लाख रुपए नगद पुरस्कार मिलते है। जाहिर है कि सर्वाधिक रन बनाने अथवा विकेट लेने के लिए ज्यादा मैच खेलना लाभदायक स्थिति होती है। पिछले उन्नीस संस्करण में ऑरेंज और पर्पल कैप जीतने वाले बल्लेबाजों और गेंदबाजों की टीम के हिस्से में विजेता ट्रॉफी बामुश्किल हाथ लगी है।
केवल दो दो संस्करण में ओरेंज और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाडिय़ों की टीम को ट्रॉफी मिली है। इस साल वैभव सूर्यवंशी ने सर्वाधिक 779 रन बना कर ऑरेंज कैप जीता लेकिन उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स तीसरे स्थान पर रही। सर्वाधिक 29 विकेट ले कर पर्पल कैप जीतने वाले कसिदो रबाडा की टीम गुजरात टाइटंस उप विजेता रही।
ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाज की टीम केवल दो बार आईपीएल में विजेता बनी है। 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने 660 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीते थे और उनकी टीम इस साल विजेता बनी थी।2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता था और उनकी टीम विजेता बनी थी
पर्पल कैप पहनने वाले गेंदबाज की टीम भी केवल दो बार विजेता बनी है।2008 में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज सोहेल तनवीर ने सर्वाधिक 22 विकेट लिए थे और राजस्थान रॉयल्स विजेता बनी थी। 2016 में सन राइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 23 विकेट लिए थे और सन राइजर्स हैदराबाद विजेता बनी थी।
-0-ऑरेंज कैप पहनने वाले विजेताओं की सूची इस प्रकार है
2008-शेन मार्श( किंग्स इलेवन पंजाब ) 616 रन
2009 मैथ्यू हेडन(सीएसके) 572 रन
2010 सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियन)618 रन
2011- क्रिस गैल (आरसीबी) 608 रन
2012 - क्रिस गैल (आरसीबी) 773 रन
2013- माइकल हसी (सीएसके)733 रन
2014- रॉबिन उथप्पा (केकेआर) 660 रन
2015डेविड वॉर्नर (एसआरएच) 562 रन
2016-विराट कोहली (आरसीबी) 973 रन
2017- डेविड वॉर्नर (एसआरएच) 735 रन
2018- केन विलियमसन ( एसआरएच)735 रन
2019- डेविड वॉर्नर (एस आर एच)692 रन
2020 -के एल राहुल ( किंग्स इलेवन पंजाब) 670 रन
2021- ऋतुराज गायकवाड़ ( सीएसके) 635 रन
2022- जोश बटलर (राजस्थान रॉयल्स) 863 रन
2023- शुभमन गिल ( गुजरात टाइटंस) 890 रन
2024- विराट कोहली (आरसीबी) 741 रन
2025- साईं सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)769 रन
2026- वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) 776 रन
विराट कोहली (2016), 973 रन,जोश बटलर ( 2022) 863 रन, शुभमन गिल (2023) 890 रन बनाकर भी अपने टीम को विजेता नहीं बना सके थे।
-* -पर्पल कैप जीतने वाले गेंदबाज
2008- सोहेल तनवीर (आरआर) 22 विकेट
2009-आर पी सिंह ( डेल्ही कैपिटल्स)
2010- प्रज्ञान ओझा ( डेल्ही कैपिटल्स)21 विकेट
2011-लसिथ मलिंगा (एम आई)28 विकेट
2012- मॉर्न मार्केल (डेयर डेविल्स)25 विकेट
2013- डेरेन ब्रावो ( सीएसके) 32 विकेट
2014- मोहित शर्मा (सीएसके)23 विकेट
2015- डेरेन ब्रावो (सीएसके)26 विकेट
2016- भुवनेश्वर कुमार( एसआरएच)23 विकेट
2017- भुवनेश्वर कुमार ( एसआरएच)26 विकेट
2018- एंड्रयू ट्रे( किंग्स इलेवन पंजाब)24 विकेट
2019- इमरान ताहिर ( सीएसके)26 विकेट
2020- केसिगो रबाडा (डेल्ही कैपिटल्स) 30 विकेट
2021- हर्शल पटेल ( आरसीबी)32 विकेट
2022- यजुवेंद्र चहल(आरआर)27 विकेट
2023- मो शामी(गुजरात टाइटंस) 28 विकेट
2024-हर्षल पटेल ( पीबीएसके) 24 विकेट
2025-प्रसिद्ध कृष्णा ( गुजरात टाइटंस)25 विकेट
2026- कैगिसो रबाडा ( जी टी) 29 विकेट
डेरेन ब्रावो (2013) 32 विकेट, हर्षल पटेल (आरसीबी) 32 विकेट लेने के बाद भी अपनी टीम को जीता नहीं पाए थे।
0-- संजय दुबे
Share this post with:
02 Jun 2026 3 Views
02 Jun 2026 20 Views
01 Jun 2026 39 Views
01 Jun 2026 31 Views
01 Jun 2026 34 Views