CNIN News Network

आईपीएल....रायपुर में पैसा वसूल रोमांच

11 May 2026   33 Views

आईपीएल....रायपुर में पैसा वसूल रोमांच

Share this post with:

 

 

 

रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में काफी अर्से बाद आईपीएल मैच का आयोजन हुआ। संभवत:प्रभतेज सिंह भाटिया के बीसीसीआई पदाधिकारी बनने के बाद ऐसा संभव हुआ। मुंबई इंडियन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच के दो सौ चालीस बॉल तक रोमांच चलता रहा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ये मैच इसलिए महत्वपूर्ण था कि जीत के साथ ही टेबल टॉप पर पहुंच जाते और मुंबई इंडियन अगर जीत जाती तो उम्मीद का दिया थोड़ा और भरभरा जाता। बेंगलुरु  ने मुंबई को मैच के आखिर बॉल में  जैसे ही दूसरा रन पूरा किया बेंगलुरु टॉप टेबल पर आ गया और मुंबई इंडियन की बिदाई हो गई। यह रोमांचक मैच आईपीएल में लंबे समय तक याद रखा जायेगा।

छत्तीसगढ़वासियों के लिए खुशकिस्मती की बात ये रही कि देश के दो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को देखने का मौका मिल गया।  हालांकि दोनों बल्लेबाज  अपने नाम के अनुरूप नहीं खेल पाए ।रोहित 22रन और विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए। दोनों तरफ से दो बल्लेबाज तिलकवर्मा 57 रन और कुणाल पांड्या 73 रन बनाकर  चहेते बल्लेबाज बने लेकिन मैच पलटाने वाले खिलाड़ी बने भुनेश्वर कुमार। पहले गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर चार विकेट लिए।इसके बाद जीत के लिए आखिरी ओवर में जीत के लिए आवश्यक रन को बनाने के लिए गगनभेदी छक्का जड़ा और आखिरी बाल में बहुत कम दूरी पर बॉल जाने के बावजूद दो रन जोड़े अन्यथा  मैच सुपर ओवर की ओर चला जाता। इस जीत और हार का अंतिम परिणाम ये रहा कि पिछली विजेता बेंगलुरु प्ले ऑफ टेबल में पहले स्थान पर खड़ी हो गई।पांच बार की विजेता मुंबई इंडियन के लिए रायपुर रास नहीं आने वाला रहा। मुंबई इंडियन,लखनऊ के बाद स्पर्धा से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई। छत्तीसगढ़ के दर्शकों के लिए अफसोस की बात ये रही कि  मुंबई इंडियन के कप्तान हार्दिक पांड्या को देखने का मौका नहीं मिला।अगर हार्दिक पंड्या आते तो दो भाइयों के बीच की प्रतिद्वंदिता देखने को मिलती।  

रायपुर में इस साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर के  क्रिकेट मैच देखने को मिला। इस बार आईपीएल के मैच का दुगुना लाभ मिल रहा है। किसी राज्य से अगर कोई व्यक्ति बीसीसीआई संगठन में आ जाएं तो उस राज्य को लाभ मिलता है।  प्रभतेज सिंह भाटिया के प्रयासों से निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के दर्शकों को पैसा वसूल क्रिकेट देखने को मिल रहा है। यह भी बता दें कि उनके पिता छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष बलदेव सिंह(पप्पू) भाटिया क्रे प्रयासों से ही छत्तीसगढ़ में स्टेडियम निर्माण से लेकर पूर्व में हुए मैचों से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल पटल पर एक नई पहचान मिली।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web