Share this post with:
00 संजय दुबे
दुनियां भर में फुटबॉल, बास्केटबाल के बाद क्रिकेट खेल के सबसे बड़े कार्निवल में महज 120 बॉल के कोटा में सौ रन की व्यक्तिगत पारी खेलना आसान काम नहीं होता है।इस चुनौती को दस टीम के 58 बल्लेबाजों ने स्वीकार किया और न्यूनतम 30 बॉल ( पांच ओवर) में भी सौ का आंकड़ा पार कर लिया। क्रिस्टोफर हेनरी गैल जिन्हें सभी क्रिस गैल के नाम से जानते है, ये कारनामा दिखा चुके है। पिछले साल के आईपीएल संस्करण में किशोर वैभव सूर्यवंशी ने 35 बॉल में शतक जड़ा है।
इस साल होने वाले आईपीएल संस्करण में देखने वाली बात ये होगी कि अब तक सर्वाधिक आठ शतक लगानेवाले विराट कोहली को जोश
बटलर( 7 शतक) से प्रतिद्वंदिता करनी होगी। दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड अपने पास रखने का प्रयास करेंगे।
आईपीएल के सभी संस्करण में विराट कोहली(8),जोश बटलर(7), क्रिस गैल (6), के एल राहुल (5) शतक लगाकर प्रमुख शतकवीर बने हुए है।
शेन वॉटसन और डेविड वॉर्नर(4-4),ए बी डिविलियर्स संजू सैमसन(3-3)शतक लगाए है।
हाशिम अमला, साईं सुदर्शन, बेन स्टोक्स, यशस्वी जायसवाल, एडम गिलक्रिस्ट, वीरेंद्र सहवाग, मुरली विजय, ब्रैंडन मेकुलम, डिकाक, हेनरी कार्लसन, ब्रेयस्टो, ऋषभ पंत , सूर्य कुमार यादव, अजिंक्या रहाणे , शिखर धवन, रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने दो दो शतक लगाए है।
32 बल्लेबाज ऐसे है जिनके द्वारा एक शतक लगाया गया है। इनमें वैभव सूर्यवंशी, एच सी ब्रुक, पी आर्या, डब्ल्यू जी जेम्स, वालोथी, केमरुन ग्रीन, सिंपसन, सनत जयसूर्या, केविन पीटरसन, एम मार्श, वेंकटेश अय्यर, आर पाटीदार, मेक हसी, शेन मार्श, अभिषेक शर्मा, देवदत्त पडिकल, महिला जयवर्धने, सचिन तेंदुलकर, एस स्मिथ, एम स्टोनिश, ईशान किशन, एस नारायण, मयंक अग्रवाल, वर्धमान शाहा, यूसुफ पठान, मनीष पांडे, अंबाती रायडू और सुरेश रैना शामिल है।
इन बल्लेबाजों में क्रिस गैल इकलौते बल्लेबाज है जिन्होंने सर्वाधिक 175 नाबाद रन की पारी आर सी बी की तरफ से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया था। इसमें 13 चौके और 17 छक्के लगाए थे याने 154 रन बाउंड्री के बाहर से बने थे। कुल 66 बाल खेले थे गैल ने। 21 बॉल में एक एक रन लिए थे। 15 बॉल में कोई रन नहीं बने थे। 265 .15 रन का स्ट्राइक रेट था गेल का। आईपीएल के सभी संस्करण में केवल दो बार किसी बल्लेबाज ने 150 से अधिक रन का व्यक्तिगत प्रदर्शन किया है। क्रिस गैल के बाद ब्रैंडन मेकुलम का नाम आता है जिन्होंने 73 बॉल में 10 चौंके और 13 छक्के की मदद से 158 नाबाद रन की पारी खेली थी। 2026 के आईपीएल संस्करण में देखने वाली बात ये भी होगी कि क्या बटलर , विराट की बराबरी करते है या आगे निकलते है? क्या कोई बल्लेबाज क्रिस गैल और ब्रैंडन मेकुलम के समान अकेले ही 150 से अधिक रन बनायेगा। क्रिस गैल का रिकॉर्ड तेरह साल से उस बल्लेबाज की प्रतीक्षा कर रहा है जो 175 रन की पारी से आगे निकले
Share this post with:
27 May 2026 53 Views
30 May 2026 2 Views
29 May 2026 39 Views
28 May 2026 50 Views
27 May 2026 53 Views