Share this post with:
* संजय दुबे
इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली दस टीमो ने अपने अपने सात मैच खेल कर इंटरवल स्टेज पर पहुंच गए है। यहां से आगे अब इस बात का खुलासा होना शुरू होगा कि प्लेऑफ में खेलने वाली चार कौन कौन सी टीम होगी।
इस बार के आईपीएल में पिछले आयोजनों में पांच पांच बार ट्रॉफी जीतने वाले मुंबई इंडियन का हाल खस्ता है। ये टीम सात में से दो मैच जीत पाई हैं और आठवें नंबर पर अटकी हुई है।तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स की दुर्गति हुए पड़ी है।ये टीम सात में से एक मैच जीती है और दसवें पायदान पर बैठी है। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीम पंजाब किंग्स है जिसने सात में से छह मैच जीतकर फिलहाल एक नंबर पर है।दूसरे क्रम पर रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स पांच पांच मैच जीत कर दूसरे और तीसरे स्थान पर है। सन राइजर्स हैदराबाद चार जीत के साथ चौथे स्थान पर है। पांचवे, छठवें और सातवें स्थान पर चेन्नई, डेल्ही कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस तीन तीन जीत के साथ इंटरवल के बाद दमखम लगाकर ऊपर चढ़ने की कोशिश करेंगे।
अब तक खेले गए 35 मैच में के एल राहुल ने 152 रन की पारी खेल कर क्रिस गैल (175) और ब्रैंडन मेकुलम (155) के बाद 150 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए है। आईपीएल के ताजे संस्करण में संजू सैम्सन ने दो शतक लगाए है।उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने (135*) तिलक वर्मा (101*) डिकाक(112) और साईं सुदर्शन (100)ने इस संस्करण में तीन अंकों की सीमा रेखा को पार किया है। सबसे अधिक रन बनाने वालों में अभिषेक शर्मा 380 रन बनाकर पहले स्थान पर है। विराट कोहली 328 रन बनाकर दूसरे स्थान पर है। विराट कोहली से तीन रन पीछे कार्लसन 320 रन बनाकर दौड़ में बने हुए है। बल्लेबाजों द्वारा 35 मैच में 1115 चौके और 634 छक्के लग चुके है।
गेंदबाजी में अंशुल कंबोज सर्वाधिक 14 विकेट लेकर शीर्ष पर है।प्रिंस यादव और ईशान मलिंगा 13-13विकेट लेकर स्पर्धा में बने हुए है। इस बार के संस्करण में कोई भी गेंदबाज हैट्रिक नहीं ले पाया है। ईशान मलिंगा, प्रसिद्ध कृष्णा और रवि विश्नोई ने एक मैच में चार चार विकेट लिए है।
इस बार के आईपीएल संस्करण में स्टार बल्लेबाज के रूप में स्थापित सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा अपने नाम के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है। भारतीय क्रिकेट के माही कहे जाने वाले धोनी 35 मैच में चेन्नई की तरफ खेले गए सात मैच में नहीं खेले है। 44 साल की उम्र में शायद बाद के सात मैच में धोनी खेलते दिखे। विराट कोहली, फॉर्म में है और अपने नाम के अनुरूप खेल रहे है। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुराने खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर ने भविष्य के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में उभर रहे है। सूर्य कुमार यादव का कमजोर प्रदर्शन कम से कम ये संकेत तो दे रहा है
Share this post with:
26 Apr 2026 16 Views
26 Apr 2026 19 Views
24 Apr 2026 20 Views