CNIN News Network

आईईडी विस्फोट में जवानों की शहादत पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जताया शोक

02 May 2026   6 Views

आईईडी विस्फोट में जवानों की शहादत पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जताया शोक

Share this post with:

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के दौरान शनिवार को हुए दुर्भाग्यपूर्ण आईईडी विस्फोट में शहीद हुए डीआरजी के चार जाँबाज जवानों इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, कॉन्स्टेबल संजय गढपाले और कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने अपने शोक संदेश में कहा कि बस्तर की शांति और सुरक्षा के लिए हमारे जवानों का यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमारे वीर जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए जनता की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर की है। श्री देव ने ईश्वर से वीर शहीदों की पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। ?श्री देव ने कहा कि माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों और निर्दोष ग्रामीणों को नुकसान पहुँचाने के इरादे से बिछाए गए आईईडी को हमारे सतर्क जवान लगातार बरामद कर निष्क्रिय कर रहे हैं। हाल के महीनों में सैकड़ों आईईडी बरामद कर बड़ी घटनाओं को टाला गया है, किंतु आज की यह आकस्मिक दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। श्री देव ने कहा कि राज्य सरकार और संगठन पूरी तरह से शहीद जवानों के परिवारों के साथ खड़ा है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web