CNIN News Network

आंध्र प्रदेश में लैंडस्लाइड: कोरापुट-जगदलपुर-दंतेवाड़ा रूट प्रभावित, दो ट्रेनें रद, चार के मार्ग बदले

12 Oct 2026   97 Views

आंध्र प्रदेश में लैंडस्लाइड: कोरापुट-जगदलपुर-दंतेवाड़ा रूट प्रभावित, दो ट्रेनें रद, चार के मार्ग बदले

Share this post with:

 

 

जगदलपुर। आंध्र प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर अचानक हुए भारी भूस्खलन के चलते रेल यातायात प्रभावित हो गया है। दक्षिण तट रेलवे के विशाखापट्टनम मंडल अंतर्गत एमवीजी और सीटीएस स्टेशनों के बीच पटरियों पर भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें आ गिरीं, जिससे इस रूट पर रेलगाडिय़ों का आवागमन ठप हो गया। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त करने और चार अन्य ट्रेनों के परिचालन में बड़ा फेरबदल करने का आधिकारिक आदेश जारी किया है।

रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, इस रेलखंड पर चलने वाली दो प्रमुख यात्री गाडिय़ां आगामी एक सप्ताह तक पटरी पर नहीं उतरेंगी। विशाखापट्टनम से किर्लामुडी जाने वाली गाड़ी संख्या 18515 और किर्लामुडी से विशाखापट्टनम आने वाली गाड़ी संख्या 18516 को 13 से 20 अक्टूबर 2026 तक पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। ट्रैक से मलबा हटाने और पटरियों की सुरक्षा जांच पूरी होने तक यह प्रतिबंध प्रभावी रहेगा।

0--चार ट्रेनों के रूट में बदलाव, कोरापुट तक सीमित हुआ सफर

भूस्खलन के असर को देखते हुए रेलवे ने चार अन्य ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट करने का फैसला लिया है:

* भुवनेश्वर-जगदलपुर एक्सप्रेस (18447): 13 से 20 अक्टूबर तक यह ट्रेन जगदलपुर के बजाय कोरापुट स्टेशन पर ही समाप्त होगी।

* जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (18448): 14 से 21 अक्टूबर तक यह ट्रेन जगदलपुर के बदले कोरापुट से ही रवाना की जाएगी।

* विशाखापट्टनम-किरंडुल पैसेंजर (58501): 13 से 20 अक्टूबर तक इस ट्रेन का सफर कोरापुट में ही खत्म कर दिया जाएगा।

* किरंडुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर (58502): 13 से 20 अक्टूबर तक यह ट्रेन किरंडुल के स्थान पर कोरापुट स्टेशन से चलाई जाएगी।

* यात्रियों के लिए रेलवे की जरूरी एडवाइजरी

दक्षिण तट रेलवे ने स्पष्ट किया है कि मरम्मत कार्य चलने तक कोरापुट-जगदलपुर-दंतेवाड़ा के बीच ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रहेगी। विशेष रूप से कोरापुट-जगदलपुर-कोरापुट सेक्शन पर सेवाएं स्थगित रहने से इस मार्ग के दैनिक व लंबी दूरी के यात्रियों को असुविधा होगी। प्रशासन ने अपील की है कि जगदलपुर और किरंडुल की ओर जाने वाले यात्री स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा एनटीईएस ऐप पर अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web