Share this post with:
रायपुर। छत्तीसगढ़ से अब मानसून की विदाई हो चुकी है,लेकिन उमस भरी गर्मी ने ऐसा हलाकान कर रखा है कि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जबकि रात में अपेक्षाकृत हल्की ठंडक महसूस हो रही है। वैसे इस सीजन में बारिश की स्थिति अच्छी रही। प्राय: नवरात्रि के आसपास मानसून की विदाई हर साल हो जाती है।
इस बीच, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उत्तरी ओडिशा, झारखंड और दक्षिण-पश्चिम बिहार होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर द्रोणिका बनी हुई है।
इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों में बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, गरियाबंद, रायगढ़, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में मौसम बदल सकता है। इन इलाकों में तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका है।
Share this post with:
13 Oct 2026 9 Views
12 Oct 2026 246 Views
11 Oct 2026 280 Views
10 Oct 2026 260 Views
10 Oct 2026 290 Views
10 Oct 2026 175 Views
09 Oct 2026 168 Views