Share this post with:
कांजीरंगा-असम के काजीरंगा में एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कोहोरा रेंज में हाथीकुली चाय बागान के पास नेशनल हाईवे (एनएच) 715 पर हुआ, जब 35 से अधिक लोगों को ले जा रही एक तेज रफ्तार बस ट्रक से टकरा गई। इस घटना में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कोहोरा मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं; उन्हें जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, बस में लगभग 35 यात्री सवार थे, जिनमें कई कॉलेज के छात्र भी शामिल थे। हादसे के तुरंत बाद वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कई एम्बुलेंस भी मौके पर भेजी गईं। गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वप्ननील डेका ने बताया हम सभी मौके पर मौजूद हैं और बस से शव निकाले जा रहे हैं, इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
Share this post with:
12 Nov 2026 144 Views
09 Nov 2026 171 Views
13 Nov 2026 10 Views
13 Nov 2026 34 Views
12 Nov 2026 184 Views
12 Nov 2026 144 Views