CNIN News Network

अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार

30 Aug 2026   26 Views

अवैध प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share this post with:

जगदलपुर। थाना बोधघाट पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि 20- 21 साल का एक लड़का अपने कब्जे में अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखकर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए अपने मोटर सायकल स्प्लेंडर प्लस मोटर सायकल क्रमांक सीजी- 17-केयू 6721 से उड़ीसा से अडावाल के रास्ता से जगदलपुर की ओर परिवहन कर रहे है। 
सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में अन्य थाना स्टाफ की टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल ओडि़सा रोड मुस्कान पेट्रोल पंप के पास पहुंचकर एमसीपी कार्यवाही के दौरान संदेही वाहन और संदेही व्यक्ति के आने पर रोककर पूछताछ करने पर अपना अपना नाम बादल नाग उ$र्फ टिन्नी पिता अनिल नाग उम्र 20 वर्ष निवासी दंतेश्वरी वार्ड बैला बाजार जगदलपुर का रहने वाले बताया जिसका तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जा से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट ्रद्यश्चह्म्ड्ड5शद्यड्डद्व कुल 28 पत्ता 420 नग एवं टच स्क्रीन मोबाइल, स्प्लेंडर प्लस मोटर सायकल को अपने कब्जे में रखने-परिवहन करने तथा बिक्री करने के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपी द्वारा पेश नहीं करने से आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट का होना पाये जाने से उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को जप्त करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आरोपियो के विरुद्ध धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर रवना किया गया ।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web