CNIN News Network

अवैध खनिज परिवहन करते 36 वाहन जब्त, 4 भंडारणकर्ताओं पर हुई कार्यवाही

26 May 2026   5 Views

अवैध खनिज परिवहन करते 36 वाहन जब्त, 4 भंडारणकर्ताओं पर हुई कार्यवाही

Share this post with:

जगदलपुर। बस्तर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत की अवैध तस्करी और चूना पत्थर का परिवहन करते हुए 36 वाहनों को जब्त किया है। साथ ही 4 भंडारणकर्ताओं के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जब्त वाहनों को पुलिस को सौंप दिया गया है। बस्तर कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।
खनि अधिकारी शिखर चेरपा ने आज मंगलवार काे बताया कि जिला खनिज जांच उड़नदस्ता दल ने अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार औचक निरीक्षण कर जांच दल ने उपनपाल, देवड़ा, कोडेनार, बड़ेआमाबाल, कोरपाल, बस्तर, खोरखोसा, बेलगांव, धरमपुरा, जगदलपुर, कुम्हरावंड, पिपलावंड, बजावंड, बडांजी, छापरमानपुरी, तारापुर और बनियागांव क्षेत्रों में निरीक्षण किया । इस दौरान अवैध रूप से गौण खनिज चुना पत्थर, रेत का उत्खनन, परिवहन और भंडारण करते पाए जाने पर संबंधित परिवहनकर्ताओं, उत्खननकर्ताओं और भंडारणकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किए गए । कुल 36 वाहनाें को जब्त किया गया है। खनिज विभाग के अनुसार सभी मामलों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 और खान-खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1967 की धारा 21 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web