Share this post with:
नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर आईसीसी का हंटर चला है। टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में कीवी बैटर डैरिल मिचेल की ओर आक्रामक अंदाज में गेंद फेंकी थी, जिसके बाद मैदान पर कुछ पल के लिए माहौल गरमा गया था। अब अर्शदीप सिंह को उस हरकत की वजह से आईसीसी ने उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। दरअसल, अर्शदीप सिंह को आईसीसी के खिलाडिय़ों और सपोर्ट स्टाफ के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 को तोडऩे का दोषी पाया गया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी या उसके पास और या खतरनाक तरीके से गेंद (या क्रिकेट का कोई और सामन) फेंकने से जुड़ा है। जुर्माना के अलावा अर्शदीप के अनुशासनात्म रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया। ऐसा इसलिए क्योंकि ये पिछले 24 महीनों में उनका पहला अपराध रहा। बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया।
Share this post with:
17 Apr 2026 7 Views
16 Apr 2026 26 Views